{"_id":"6081b31c5d68ab3e0703836f","slug":"smuggling-of-remdesivir-injection-police-in-search-of-varanasi-supplier-had-talked-on-six-different-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी: वाराणसी के सप्लायर की तलाश में पुलिस, छह अलग-अलग नंबरों पर हुई थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेमडेसिविर इंजेक्शन की तस्करी: वाराणसी के सप्लायर की तलाश में पुलिस, छह अलग-अलग नंबरों पर हुई थी बात
Fri, 23 Apr 2021 03:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा
- फोटो : social media
कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में कारगर इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में पुलिस रेमडेसिविर की सप्लाई के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दवा कारोबारी अपूर्वा की कॉल डिटेल खंगाली तो इंजेक्शन को सप्लायर द्वारा वाराणसी भेजने की बात सामने आई।
उसकी छह अलग-अलग नंबरों पर बातचीत होने की बात सामने आई है। पुलिस छह नंबरों में सप्लायर के नंबर की तलाश कर रही है। मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर यूपी एसटीएफ और बाबूपुरवा थाने की फोर्स ने किदवई नगर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोस्तों को 265 रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ पकड़ा था।
पकड़े गए शातिरों ने पूछताछ में अपना नाम बक्तौरीपुरवा नौबस्ता निवासी मोहन सोनी, पशुपति नगर निवासी प्रशांत शुक्ल और यमुना नगर हरियाणा निवासी सचिन कुमार बताया था। मोहन सरगना था। मोहन ने बताया था कि पश्चिम बंगाल के अपूर्वा मुखर्जी ने उसे इंजेक्शन बेचने के लिए भेजे थे। वाराणसी से यहां सप्लाई हुए थे।
विज्ञापन
अपूर्वा की कॉल डिटेल में वाराणसी के छह अलग-अलग नंबर मिले हैं। जिस पर इंजेक्शन की सप्लाई भेजने के दिन कई बार बातचीत हुई है। पुलिस इन नंबरों पर काम कर रही है। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि छह नंबर मिलने से यह साफ नहीं है कि सप्लाई देने वाले का नंबर कौन सा है। फिलहाल सभी नंबरों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। नंबर की मदद से ही पुलिस सप्लायर तक पहुंचेगी।