फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smugglers used to sell sandalwood in Kannauj, goods used to come via Madhya Pradesh, earn 10 lakhs in each con

यूपी के ‘पुष्पा’: कन्नौज में चंदन बेचते थे तस्कर, मध्यप्रदेश के रास्ते आती थी खेप, होती थी 10 लाख कमाई

Thu, 08 Jun 2023 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jun 2023 10:09 AM IST
सार

Kanpur Crime: मध्य प्रदेश के रास्ते लाकर कन्नौज में तस्कर चंदन बेचते थे। चंदन तस्करी की एक खेप पर 10 लाख रुपये की कमाई कर रहे थे। क्राइम ब्रांच व महाराजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Smugglers used to sell sandalwood in Kannauj, goods used to come via Madhya Pradesh, earn 10 lakhs in each con
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर में मंगलवार को डेढ़ कुंतल चंदन की लकड़ी के साथ पकड़े गए चंदन तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें एक खेप की तस्करी पर 10 लाख रुपये कमाई कर रहे थे। बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपी कन्नौज के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश के रीवा और सतना के रास्ते चंदन की लकड़ी खरीदकर इसकी तस्करी कर कन्नौज में बेचते थे। महाराजपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को महाराजपुर पुल के पास फतेहपुर से शहर आ रही कार से तस्करी कर लाई जा रही डेढ़ कुंतल चंदन की लकड़ी बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में कन्नौज के शेखपुरा निवासी अरविंद सिंह, करन िंसह और सौरिख नगला भीम के ओमवीर को गिरफ्तार किया था। एडिशनल डीसीपी क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के रीवा व सतना के रास्ते तस्करी कर इसे कन्नौज में बेंचते थे। लकड़ी के छोटे - छोटे टुकड़ों को कई झोलों में भरकर डिग्गी में रखकर लाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन खरीदने वालों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस ने बरामद लकड़ी की अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये बताई है। आरोपियों ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार चंदन की तस्करी कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच व महाराजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर लकड़ी खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed