{"_id":"67d97eefe0b3df50e00a82fa","slug":"smuggler-who-brought-ganja-in-suitcase-from-orissa-by-tejas-train-arrested-along-with-supplier-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तेजस ट्रेन से उड़ीसा से सूटकेस में गांजा लाया तस्कर सप्लायर संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तेजस ट्रेन से उड़ीसा से सूटकेस में गांजा लाया तस्कर सप्लायर संग गिरफ्तार
Tue, 18 Mar 2025 08:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:07 PM IST
सार
Kanpur News: किदवईनगर में महिला सप्लायर को गांजा सप्लाई करते समय पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने मंगलवार को तब रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह साकेतनगर में सप्लायर महिला को माल की आपूर्ति दे रहा था। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तस्कर सूट-बूट पहनकर तेजस ट्रेन से महंगे सूटकेस में गांजा लाकर शहर आया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20.9 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 3.80 लाख है।
मंगलवार को डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर उड़ीसा के गंजाम जिले के बुगुडा थानाक्षेत्र के बुगुडा गोलाबंडा गांव निवासी श्रीतम स्वाई है। जो कि मंगलवार को उड़ीसा से आने वाली तेजस ट्रेन में महंगे सूटकेस में गांजा भरकर शहर लाया था। मुखबिरों की सूचना पर स्वॉट और किदवईनगर पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद तस्कर ऑटो में बैठकर डब्लू वन साकेतनगर पहुंचा। जहांं उसने पिंकी नामक महिला को गांजा सप्लाई किया। उसी समय स्वॉट टीम और किदवईनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांजा तस्करी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एक बार की सप्लाई में मिलते हैं तीन हजार
पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह बताया कि उड़ीसा के एक युवक के लिए गांजा तस्करी का काम करता है। माल पहुंचाने पर उसे एक बार में करीब तीन हजार रुपये मिलते हैं। वह पहले भी कई और तस्करी कर गांजा सप्लाई कर चुका है।