{"_id":"675dc92848153c510b020e9c","slug":"smuggler-arrested-with-illegal-weapons-etawa-news-c-216-1-etw1001-119118-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध असलहों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध असलहों के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने फिरोजाबाद से असलहा बेचने आए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने शुक्रवार रात कोकपुरा जाने वाले रोड पर बने कबाड़ के गोदाम के पास से एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो देशी पिस्टल, दो तमंचे, एक अधिया, 62 कारतूस व 7420 रुपये बरामद हुए।
पकड़ा गया आरोपी फिरोजाबाद जिले के थाना रसूलपर पुराना रसूलपुर मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद अजीम है। थाने के पास ही आरोपी की कबाड़ की दुकान है। आरोपी मध्य प्रदेश के खंडवा से पिस्टल लाता है। पिस्टल 25 हजार व तमंचा पांच हजार रुपये में बेचता है। शुक्रवार रात भी असलहा बेचने आया था। तभी मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के नाम पता चले हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।