फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smart card ready for smart city kanpur, President will start distributing them

स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट कार्ड तैयार, राष्ट्रपति करेंगे शुरुआत, मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 11 Feb 2019 12:30 PM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Smart card ready for smart city kanpur, President will start distributing them
स्मार्ट कार्ड
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने स्मार्ट कार्ड तैयार कराए हैं। कानपुर वासियों को ये नि:शुल्क दिए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कानपुर आगमन के दौरान कार्डों का वितरण शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इन कार्डों से सरकारी विभागों में टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी। बाद में सिटी बसों, शॉपिंग मॉल, नर्सिंगहोम, टाकीजों के टिकट आदि सुविधाएं भी देने की योजना है। केएससीएल ने स्मार्ट सिटी में शहरवासियों को स्मार्ट कार्ड से विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

Smart card ready for smart city kanpur, President will start distributing them
स्मार्ट कार्ड
स्मार्ट सिटी की प्रभारी व सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 7000 स्मार्ट कार्ड तैयार कराए गए हैं। एटीएम कार्ड की तरह तैयार कराया गया यह कार्ड नि:शुल्क रहेगा।

फिलहाल ये कार्ड मोबाइल, एचडीएफसी बैंक से रिचार्ज होंगे। बाद में साइबर कैफे, नगर निगम के बनने वाले सुविधा केंद्रों आदि से भी रिचार्ज कराया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड का उपयोग डेबिट कार्ड की तरह किया जा सकेगा।

Smart card ready for smart city kanpur, President will start distributing them
प्रतीकात्मक तस्वीर
इनसे गृहकर, जलकल, सीवर कर, केस्को का बिल सहित उन सभी विभागों में पैसा जमा करने की सुविधा मिलेगी, जो कैश लेते हैं। ऐसे विभागों से बातचीत चल रही है।

स्मार्ट कार्ड तैयार हो गए हैं। 23 या 24 फरवरी को राष्ट्रपति के शहर आगमन के दौरान नगर निगम सदन में अभिनंदन किया जाना है। अभिनंदन के बाद उनसे स्मार्ट कार्डों का वितरण शुरू कराने की कोशिश है। इसके लिए अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है। 

- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed