फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Small businesses will receive GST registration within three days.

Kanpur News: छोटे कारोबारियों को तीन दिन में मिलेगा जीएसटी का पंजीकरण

Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Small businesses will receive GST registration within three days.
कानपुर। जीएसटी पोर्टल पर एक नवंबर से बदलाव लागू किया गया है। कम जोखिम वाले छोटे कारोबारियों को केवल तीन कार्य दिवसों में जीएसटी पंजीकरण मिल सकेगा। बशर्ते आधार प्रमाणीकरण पूरा हो और सभी आवश्यक दस्तावेज डिजिटल रूप में अपलोड किए गए हों।
विज्ञापन


यह सुविधा सीबीआईसी की अधिसूचना के तहत लागू हुई है जिसमें जीएसटी नियमों में नया नियम 14ए जोड़ा गया है। नियम 8 के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति की पंजीकृत व्यक्तियों को की गई आपूर्ति (बीटूबी) पर कुल आउटपुट टैक्स दायित्व सीजीएसटी, एसजीएसटी, यूटीजीएसटी, आईजीएसटी और मुआवजा उपकर मिलाकर प्रति माह 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है तो वह नियम 14ए के तहत सरल पंजीकरण का विकल्प चुन सकता है।
विज्ञापन


अपंजीकृत व्यक्तियों को की गई आपूर्ति (बीटूसी) इस गणना में शामिल नहीं होगी। कानपुर सीए स्टडी सर्किल के संयोजक सीए प्रशांत रस्तोगी और उपसंयोजक सीए नितिन सिंह ने बताया कि यह प्रावधान मुख्य रूप से उन छोटे व्यवसायों के लिए बनाया गया है जिनकी जीएसटी देनदारी कम है और जो केवल पंजीकृत करदाताओं को आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed