फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slum residents will get permanent houses, they will be built on PPP model, DUDA started survey

Kanpur: मालिन बस्ती रहवासियों को मिलेंगे पक्के मकान, पीपीपी मॉडल पर बनकर होंगे तैयार, डूडा ने शुरू किया सर्वे

Thu, 07 Sep 2023 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: इस योजना के तहत राज्य सरकार के अधीन आने वाली जमीनों पर बस्तियों को ही चिन्हित किया जा रहा है। इससे कि जमीन हैंडओवर होने में कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
Slum residents will get permanent houses, they will be built on PPP model, DUDA started survey
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में विजयनगर और दबौली वेस्ट मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को पीपीपी मॉडल पर पक्के मकान बना कर दिए जाएंगे। इसके लिए डूडा ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मलिन बस्तियों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बाद में अन्य बस्तियों में भी इसे लागू करने की योजना है।

विज्ञापन

कानपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में राज्य सरकार की जमीन पर बनी बस्तियों को स्थाई किया जाएगा। सरकार की योजना के मुताबिक बस्तियों को तोड़कर खाली होने वाली जमीन में से आधे में दुकानें आदि बनाकर व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। उससे होने वाली आय से शेष जमीन पर चार मंजिला मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन मकानों में से एक-एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट वहां रहने वालों को दिए जाएंगे।  अपर नगर आयुक्त (प्रथम) प्रतिपाल सिंह चौहान के मुताबिक शहर में विजय नगर और दबौली वेस्ट में स्थित दो बस्तियों को पुनर्विकास के लिए चिन्हित किया गया है। दोनों ही बस्तियों को यह कार्य आईसीसीआर योजना के तहत करने किब्योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों की जमीनों पर बस गई हैं बस्तियां
इस योजना के तहत राज्य सरकार के अधीन आने वाली जमीनों पर बस्तियों को ही चिन्हित किया जा रहा है। इससे कि जमीन हैंडओवर होने में कोई समस्या न हो। योजना में भी किसी तरह का जमीन को लेकर विवाद भी नहीं होगा। शहर कई विभागों की जमीनों पर बस्तियां बस गई हैं, जहां हजारों की संख्या में परिवार निवास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed