{"_id":"681119881809f3119b0b1c02","slug":"slogans-of-jai-parshuram-echoed-in-the-procession-etawa-news-c-216-1-etw1004-124607-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शोभायात्रा में गूंजे जय परशुराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शोभायात्रा में गूंजे जय परशुराम के नारे
विज्ञापन
:शहर में निकाली गई भगवना परशुराम शोभायात्रा में शामिल युवा।
- फोटो : :शहर में निकाली गई भगवना परशुराम शोभायात्रा में शामिल युवा।
इटावा। शहर में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण महासभा की ओर से मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेष बात यह रही कि इस शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था कर आपसी सौहार्द व गंगा-जमुनी तहजीब की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।
शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने इस अवसर पर कहा आज के समय में जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में इटावा से भाईचारे और एकता की यह तस्वीर सकारात्मक संदेश देती है। वसीम चौधरी ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।-- -- -- -- -- -- -- -- --
निवाड़ीकला। एक गेस्ट हाउस से शुरू हुई शोभायात्रा क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा, उझियानी,आनेपुर,बस्ती महेवा आदि गावों में भ्रमण करती हुई कस्बे के राम जानकी मंदिर पर पहुंची। जय परशुराम के नारे लगाते हुए युवाओं का जोश देखने को मिला। मुकेश तिवारी, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी, गोपाल दीक्षित, पवन पांडेय, प्रवेश चौबे, मोनू पांडे, टिल्लू शर्मा, गोपाल तिवारी, ओमजी दीक्षित, अतेंद्र पांडेय, सुधीर अग्निहोत्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने इस अवसर पर कहा आज के समय में जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में इटावा से भाईचारे और एकता की यह तस्वीर सकारात्मक संदेश देती है। वसीम चौधरी ने यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।