फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slogan of Pakistan Murdabad during martyr Vijay Funeral

आतंकी हमले में शहीद विजय के अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Tue, 23 Oct 2018 09:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 23 Oct 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Slogan of Pakistan Murdabad during martyr Vijay Funeral
लोगों में आक्रोश, लगाए भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए एसएसबी जवान विजय कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह यूपी के उन्नाव स्थित रावतपुर गांव पहुंचा। सेना के वाहनों को देख पिता व मां बेसुध हो गए। गर्भवती पत्नी ताबूत से लिपट कर बेहोश हो गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ भी अपने आंसू नहीं रोक सकी। जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने जवान को अंतिम विदाई दी। बक्सर घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बहराइच की 42वीं बटालियन में तैनात एसएसबी जवान विजय कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को तड़के तीन बजे सेना के वाहनों से रावतपुर गांव लाया गया था। जवान के अंतिम दर्शन के लिए सोमवार रात ही से ही भीड़ गांव पहुंच गई थी। एकलौते बेटे शव देख बुजुर्ग माता-पिता दहाड़े मार रो पड़े। सेना के जवानों ने जैसे ही साथी का पार्थिव शरीर वाहन से नीचे उतारा वैसे ही विजय कुमार अमर रहे के नारे गूंजने लगे। यह नजारा देख लोगों की आंखें नम हो गईं। सुभाष इंटर कालेज मैदान में लोगों ने शहीद जवान के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन


दोपहर बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर बक्सर घाट ले जाया गया। यहां सीमा सुरक्षा बल लखनऊ 42वीं बटालियन के डीआईजी प्रताप सिंह चूड़ावत, डीआईजी लखीमपुर सेक्टर राजेंद्र कुमार, कमांडेंट प्रवीण कुमार, डिप्टी कमांडेंट शैलेंद्र पांडेय ने सलामी दी। पिता देवराज ने कांपते हाथों से जवान बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, एसपी हरीश कुमार, एसडीएम बीघापुर प्रभुदयाल, नायब तहसीलदार बीघापुर रजनीश, हरिसहाय मिश्रा, अंकित परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों को दी 25 लाख की आर्थिक मदद

Slogan of Pakistan Murdabad during martyr Vijay Funeral
सैनिक सम्मान के साथ बक्सर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि
शहीद विजय कुमार के परिजनों को बीएसएफ ने 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने पिता के हाथों में चेक सौंपी। जिला प्रभारी रमापति शास्त्री ने बताया कि प्रदेश सरकार परिवार को 30 लाख रुपये आर्थिक मदद देगी।

घाट पर वसूली से बिफरे परिजन
गंगातट के घाटों पर वसूली करने वालों ने शहीद विजय के परिजनों को भी नहीं छोड़ा। घाट पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों से रुपयों को लेकर नोकझोंक करने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने जब हस्तक्षेप किया तो मामला शांत हुआ।
 

व्यापारियों ने बंद रखा बाजार
शहीद विजय की शहादत के सम्मान में मंगलवार को सिकंदरपुर के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। बाजार में अंतिम यात्रा के दौरान कस्बेवासियों व व्यापारियों ने फूलों की वर्षा की। सिकंदरपुर व रावतपुर के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के बच्चों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

गर्भवती पत्नी की बिगड़ी हालत, मेडिकल टीम पहुंची गांव

Slogan of Pakistan Murdabad during martyr Vijay Funeral
बक्सर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

गर्भवती पत्नी की बिगड़ी हालत, मेडिकल टीम पहुंची गांव
पति की मौत के सदमे में गर्भवती पत्नी प्रतिभा की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीएमओ के निर्देश पर डा. बृजेश, फार्मासिस्ट शशि देवी, एएनएम डीके दास रावतपुर गांव पहुंचे। उन्होंने प्रतिभा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. बृजेश ने बताया कि प्रतिभा नौ माह के गर्भ से है। पति की मौत की खबर सुन उसने न ही कुछ खाया और न पानी पीया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभा की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। टीम हर रोज उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।


पता नहीं सरकार क्यों खामोश है
पिता देवराज ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हो गया। हालांकि सरकार के खामोश रहने पर उन्होंने सवाल उठाया। देवराज का कहना था कि आतंकी हमले में हर रोज किसी न किसी का बेटा शहीद हो रहा है। सरकार एक बार जवानों को छूट क्यों नहीं दे देती।

हादसे से एक घंटे पहले हुई थी बात
शहीद जवान विजय कुमार के साले अमर ने बताया कि घटना से एक घंटे पहले ही बहन प्रतिभा की विजय से फोन पर बात हुई थी। विजय ने पांच नवंबर को घर आने की भी बात कही थी। इसके एक घंटे बाद ही उनके शहीद होने की खबर आ गई। ऐसे में प्रतिभा को विश्वास ही नहीं हुआ। वह रात भर पति का नंबर मिलाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed