{"_id":"69b1d74bab345a628f02164f","slug":"sixth-accused-arrested-in-rs-143-crore-bank-of-india-fraud-case-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1452152-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैंक ऑफ इंडिया में हुई 1.43 करोड़ की धोखाधड़ी का छठवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैंक ऑफ इंडिया में हुई 1.43 करोड़ की धोखाधड़ी का छठवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। आर्थिक अपराध शाखा ने महाराजपुर के बैंक ऑफ इंडिया में हुई 1.43 करोड़ की धोखाधड़ी के छठवें आरोपी महाराजपुर निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खाते में ठगी के 2.80 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आर्थिक अपराध शाखा बैंक के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर रही है।
बैंक ऑफ इंडिया से 2018-19 में महाराजपुर के दिवंगत जियालाल समेत 16 अन्य उपभोक्ताओं के फिक्सड डिपॉजिट तोड़कर रकम निकाल ली गई थी। जियालाल के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने बैंक जाकर नाराजगी जाहिर की। यह रकम करीब 1.43 करोड़ रुपये थी। 2020 में बैंक मैनेजर ने महाराजपुर थाने में एफआईआर कराई। जांच आर्थिक अपराध शाखा को दे दी गई। आर्थिक अपराध शाखा ने ट्रांजेक्शन की जांच की तो पता चला कि रुपये 13 खातों में भेजे गए थे। इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा ने बताया कि आशीष कुमार के खाते में 2.80 लाख रुपये आए थे। अन्य दो लोगों के खाते में भी रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उनकी तलाश जारी है। बैंक के स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। जांच कराई जा रही है।