{"_id":"6270d567d94a2b5691080277","slug":"six-year-old-kidnapped-and-raped-in-etawah-accused-caught-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: चॉकलेट का लालच देकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, शादी समारोह से बहलाकर ले गया था रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: चॉकलेट का लालच देकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, शादी समारोह से बहलाकर ले गया था रिश्तेदार
Tue, 03 May 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 03 May 2022 12:41 PM IST
सार
बढ़पुरा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले के उदी में बरात में आई छह साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर सोमवार रात रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाकर पुलिस ने पांच घंटे में उसे दबोच लिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव के गेस्ट हाउस में सोमवार रात विवाह कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने पछांय थाना क्षेत्र का एक परिवार भी आया। उनके साथ छह वर्षीय बच्ची भी थी। रात करीब 11:30 बच्ची गायब हो गई। पता न लगने पर परिजनों ने करीब 12:30 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पता चला कि पछांय गांव थाना क्षेत्र का एक रिश्तेदार भी लापता है। लोगों ने बताया कि रिश्तेदार बच्ची को कभी चाकलेट तो कभी नमकीन देकर बहला रहा था। कुछ देर बाद दोनों लापता हो गए।
विज्ञापन
एसओ मुकेश सोलंकी ने बच्ची और रिश्तेदार की तलाश के लिए तीन टीमें लगाईं। रिश्तेदार का मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाया गया। सुबह करीब 5:30 बजे रिश्तेदार को गांव के बाहर एक खेत से दबोच लिया गया। बच्ची उसके पास में ही बेसुध पड़ी थी। एसओ मुकेश सोलंकी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।