{"_id":"636d34fcd837937166310746","slug":"six-trains-canceled-for-three-months-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कोहरे की दस्तक, तीन महीने तक छह ट्रेनें निरस्त, आठ के फेरे घटे, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कोहरे की दस्तक, तीन महीने तक छह ट्रेनें निरस्त, आठ के फेरे घटे, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 10 Nov 2022 11:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:00 PM IST
सार
रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दो दिसंबर से एक मार्च तक छह ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही आठ ट्रेनों के फेरे घटाए हैं। कोहरे की वजह से हर साल निरस्तीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह घना कोहरा पड़ा। इस दौरान दृश्यता सात मीटर रही। सामान्य दृश्यता 10 मीटर मानी जाती है। कोहरे की वजह से तेजस, शताब्दी समेत 18 ट्रेनें लेट रहीं। उधर, रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दो दिसंबर से एक मार्च तक छह ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही आठ ट्रेनों के फेरे घटाए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोहरे की वजह से हर साल निरस्तीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें की गईं निरस्त
22198 झांसी-कोलकाता साप्ताहिक दो दिसंबर से 24 फरवरी तक, वापसी में 22197 कोलकाता-झांसी चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 22441 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल और 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम इंटरसिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 22453 लखनऊ-मेरठ सिटी एक दिसंबर से 28 फरवरी और वापसी में 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के फेरे घटाए
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123/24), कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12033/34), झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109/10), लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी (12179/80)।
विज्ञापन
इनका आंशिक निरस्तीकरण
ट्रेन नंबर 12319 कोलकाता-आगरा कैंट सात दिसंबर से 22 मार्च तक और ट्रेन नंबर 12320 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस आठ दिसंबर से 23 मार्च तक आगरा से मथुरा के बीच नहीं चलेगी।