{"_id":"62dd4dda165b254dba0291aa","slug":"six-people-were-injured-in-a-property-dispute-in-unnao-the-accused-was-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संपत्ति विवाद में जमकर चलीं लाठियां, छह लोग घायल, अभियुक्त हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संपत्ति विवाद में जमकर चलीं लाठियां, छह लोग घायल, अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
Sun, 24 Jul 2022 07:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:20 PM IST
सार
उन्नाव के एक गांव में अचानक दो पक्षों में जमकर लाठियां चलने लगीं। इस दौरान बीच-बचाव में दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चचेरे ससुर ने बहू के नाम वसीयत कर दी, जिसको लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
जमीन की वसीयत को लेकर दो पक्षों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में जमीन की वसीयत को लेकर मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि चचेरे ससुर ने अपनी संपत्ति की वसीयत बहू के नाम कर दी। इसपर चचेरी ननद व उसके पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव के मजरा हिमाचंल खेड़ा निवासी हीरालाल ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी रूपरानी के सेवा भाव से खुश होकर उसके चाचा सत्यनारायण ने रूपरानी के नाम वसीयत कर दी।
विज्ञापन
चाचा की मौत के बाद संपत्ति रूपरानी के नाम हुई, तो चाचा की बेटी अजगैन के नथई गांव निवासी रामावती व उसके परिवार के दिनेश, राजू, राजकिशोर, लवकुश व अन्य लोगों ने रविवार सुबह घर पर धावा बोला। हीरालाल के अनुसार रूपरानी को लाठी-डंडों से पीटने लगे। बचाव करने पहुंची परिवार की सोनी, अंकित, संजय, कालिका को भी पीटा।
विज्ञापन
Trending Videos
रूपरानी और सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के कुछ ही घंटों के अंदर अभियुक्त लव कुश (24) पुत्र रामखेलावन लोध निवासी ग्राम हिमाचल खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।