Hardoi Accident: कार और मैजिक की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
कछौना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग में कार और वैन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई- लखनऊ मार्ग पर कटिया मऊ के सामने कार व मैजिक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
लखनऊ तरफ से एक मैजिक सवारियां लेकर हरदोई आ रही थी। रास्ते में कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कटियामऊ गांव के पास सामने से आई कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार लोकवापुर निवासी अजीत (19), धर्मेंद्र (20),आकाश (21),रोहित (20) व मैजिक बब्लू (45) घायल हो गए।
जबकि कार में सवार शहर के कौशलपुरी निवासी अमन शुक्ला (22) , कार चालक लखनऊ के आशियाना निवासी हिमांशु गुप्ता (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
अस्पताल में डॉक्टर ने अमन शुक्ला व हिमांशु की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने घर भेज दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।