फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's condition deteriorates following abdominal pain; she passes away.

Hardoi News: पेट दर्द के बाद बिगड़ी विवाहिता की तबीयत, मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman's condition deteriorates following abdominal pain; she passes away.
फोटो- 23- सिंकी। फाइल फोटो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गुलरिया में सोमवार देर शाम विवाहिता की तबीयत पेटदर्द के बाद बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। हालांकि ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

रायपुर गुलरिया निवासी पवन की शादी 26 अप्रैल 2025 को शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज निवासी सिंकी तिवारी (32) से हुई थी। दोनों के छह माह का एक पुत्र भी है। परिजन ने बताया कि सिंकी पिछले कुछ माह से बीमार थीं। आए दिन पेट दर्द से परेशान रहती थीं। जेठ रामजी ने बताया कि सोमवार सुबह भी पेट दर्द होने पर नस्योली गोपाल के एक झोलाछाप से सिंकी को दवा दिलाई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम फिर से सिंकी के पेट में दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह और हालात को देखते हुए चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने घटना के बारे में कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम में अगर कुछ संदिग्ध आएगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed