फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients spent two hours searching for ways to get their medical tests done following a power outage.

Hardoi News: बिजली जाने से दो घंटे जांचों के लिए भटकते रहे मरीज

Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Patients spent two hours searching for ways to get their medical tests done following a power outage.
फोटो- 39- अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे मरीज। संवाद
हरदोई। मन्नापुरवा 132 केवी उपकेंद्र पर विद्युत उपकरणों के लिए कराए गए अनुरक्षण कार्य से शहर की बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप रही। इसका सबसे अधिक असर मेडिकल कॉलेज के मरीजों पर पड़ा। दो घंटे तक मरीज जांच के लिए परेशान होते नजर आए। वहीं विद्युत आपूर्ति का बैकअप प्लान एक बार फिर फेल नजर आया। अस्पताल में अभी तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निर्बाध आपूर्ति के मन्नापुरवा उपकेंद्र से सीधी विद्युत लाइन डाली गई है। लाइन से विद्युत निगम ने आपूर्ति शुरू भी कर दी है और अब सिर्फ मेडिकल कॉलेज के अंदर विभागों को लाइन दी जानी है जो कार्यदायी संस्था कर रही है। जिम्मेदारों की हीलाहवाली के चलते काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को दिन में 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक दो घंटे बिजली गुल रही। बिजली जाते ही मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। ऑनलाइन पर्चा न बनने से डॉक्टर मरीजों को जांचें नहीं लिख पाए। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने आए मरीज अपनी बारी के इंतजार में कक्ष के बाहर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कंप्यूटर न चलने की वजह से पैथोलॉजी में रक्त नमूनों को लिए जाने के लिए न तो मरीजों का पंजीकरण हो सका और न ही जांच रिपोर्ट मिल सकी। दूरदराज के क्षेत्रों से आए मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिखा। दो घंटे बाद बिजली आने पर ही मरीजों की जांचें शुरू हो सकीं। इस बीच कई मरीज बिना जांच के लौट गए।

प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जा चुका है कि वह लोग अपना कार्य जल्द पूरा कर महत्वपूर्ण विभागों को आपूर्ति शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed