फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Couple on motorcycle injured after being hit by a pickup truck; young child dies

Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, मासूम की मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Couple on motorcycle injured after being hit by a pickup truck; young child dies
फोटो- 20- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक बच्चे के परिजन। संवाद
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सांडी-शाहाबाद मार्ग पर सोमवार शाम पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका तीन माह का पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सीएचसी बावन ले जाया गया। यहां मासूम को मृत घोषित कर मां को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पिता की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सकरा निवासी सोमेंद्र कुमार सिंह उर्फ अनूप खेती करते हैं। उनका पुत्र उत्कर्ष (तीन माह) पिछले दो दिन से उल्टी और दस्त से परेशान था। सोमवार शाम सोमेंद्र बाइक से पत्नी वंदना के साथ उत्कर्ष को लेकर दवा दिलाने जगदीशपुर गए थे। शाम लगभग छह बजे तीनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

सांडी-शाहाबाद मार्ग पर एक निजी कॉलेज के पास पीछे से आए पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी बावन ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया। वंदना को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनार थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed