{"_id":"58e12fe94f1c1b4c3e5b435f","slug":"six-months-pregnant-killed-with-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह की गर्भवती को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह की गर्भवती को जहर देकर मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:38 PM IST
सार
पहले लगाया आरोप, बाद में नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चूरामन खेड़ा में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पहले जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पर, जब पुलिस पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने लगी तो मना कर दिया। पुलिस ने लिखित लेने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम इनके सुपुर्द कर दिया।
गांव चूरामन खेड़ा निवासी चंद्रपाल के बेटे राकेश रैदास की शादी चार साल पहले असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां निवासी हरीलाल की बेटी बिजमा से हुई थी। यह छह माह की गर्भवती थी। शनिवार की रात तबियत खराब हो गई।
पति व ससुरालीजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिजमा के भाई रवि कुमार ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाद में मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।