फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six million bounce cheque accused underground

मान गए हुजूर! पहले 6 करोड़ का बाउंस चेक पकड़ाया, पुलिस ढूंढने निकली तो हो गए छू मंतर

Mon, 27 Feb 2017 01:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 01:17 AM IST
सार

घर और आफिस में फिर दबिश, सभी आरोपी हैं फरार
छह करोड़ के चेक बाउंस के मामले में रायपुर और स्थानीय पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
six million bounce cheque accused underground
डेमो

विस्तार

छह करोड़ के चेक बाउंस मामले में रायपुर के पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ पाना सिरदर्द बनता जा रहा है। गैरजमानती वारंट लेकर आई रायपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह उनके हाथ लगने से पहले ही छू मंतर हो गया। मालूम यह पड़ता है कि आरोपी ने पुलिस दौड़ा दौड़ा कर छका दिया है।
विज्ञापन


बता दें यह जाने माने रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल कोठारी हैं। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इन पर शिकंजा कसा है l  
उद्यमी विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी साधना और बेटे राहुल की तलाश में रविवार को उद्यमी के माल रोड स्थित दफ्तर और तिलकनगर स्थित घर पर एक बार फिर दबिश दी गई लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं लगा और पुलिस की कोशिश पर पानी फिर गया। रायपुर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए एक नाकाम कोशिश करने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद ले रही थी लेकिन इसके बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। रायपुर पुलिस शहर में ही डेरा डालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

 

 

एक बड़े उद्योगपति से ठगे थे छह करोड़ 

six million bounce cheque accused underground
रोटोमैक पैन कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी (फाइल फोटो)
एक बड़े उद्योगपति से ठगे थे छह करोड़ 
रायपुर से आई पुलिस टीम के मुताबिक तिलक नगर निवासी उद्योगपति ने वर्ष 2013 में रायपुर (छत्तीसगढ़) के बड़े उद्योगपति व बागड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक से छह करोड़ रुपये उधार लिए थे। इसके बदले में उद्योगपति ने अग्रिम भुगतान की तिथि वाले चेक काटकर दिए थे। नियत समय पर जब चेक बैंक में लगाए गए तो वे बाउंस (खाते में पैसा न होने की वजह से भुगतान न होना) हो गए। इस पर रायपुर के उद्योगपति ने इन्हें कई बार मौखिक जानकारी दी थी। आश्वासन पर आश्वासन मिलने और भुगतान न होने की दशा में उद्योगपति ने कोर्ट का सहारा लिया।

 

2014 में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

six million bounce cheque accused underground
डेमो
वर्ष 2014 में कोर्ट ने एनआई एक्ट का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को हाजिर होने का नोटिस भेजा। फिर भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। तब कोर्ट ने जाने-माने उद्योगपति रोटोमैक कंपनी के निदेशक विक्रम कोठारी, उनकी पत्नी साधना और बेटे राहुल के नाम गैर जमानती वारंट जारी किए। साथ ही एसपी रायपुर को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 

 
विज्ञापन

घर के नौकरों और ऑफिस के लोगों को कुछ नहीं मालूम 

six million bounce cheque accused underground
रोटोमैक कंपनी (फाइल फोटो)
शनिवार को रायपुर पुलिस की छह सदस्यीय टीम शहर आई। रायपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तिलक नगर स्थित उनके घर और माल रोड के सिटी सेंटर में बने दफ्तर में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। रविवार को हरबंश मोहाल पुलिस के संग रायपुर पुलिस ने सिटी सेंटर स्थित दफ्तर और कोहना पुलिस के साथ तिलक नगर स्थित घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक रविवार की वजह से आफिस में छुट्टी थी, लेकिन तीन-चार कर्मचारी मौजूद थे। यह लोग पूछताछ में आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। घर में ताला लगा था। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने कहा कि उसे मालिक और उनके परिवार के बारे में कुछ नहीं मालूम है। बस इतना मालूम है कि वे लोग बाहर गए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों जगह से खाली हाथ लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed