फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six lane road will be built from Shatabdi Nagar to NH 2 in Kanpur

Kanpur: शताब्दी नगर से एनएच-2 तक बनेगी छह लेन की सड़क, दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक में बनेगा अंडरपास

Sun, 25 Dec 2022 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Dec 2022 12:05 PM IST
सार

केडीए ने शताब्दी नगर को भौंती के राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का खाका खींच लिया है। इसके तहत बाईपास के किनारे भव्य द्वार और दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक में अंडरपास बनेगा।

विज्ञापन
Six lane road will be built from Shatabdi Nagar to NH 2 in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में शताब्दी नगर को भौंती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा। केडीए ने वहां छह लेन की सड़क निर्माण का खाका खींचा है। इसके लिए दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक में अंडरपास (खलवा पुल) भी बनेगा। बाईपास के पास भव्य द्वार भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

पनकी स्थित शताब्दी नगर में केडीए ने दो हजार से ज्यादा फ्लैट बनाए हैं। फिलहाल वहां पनकी मंदिर चौराहे की तरफ से आना-जाना है। पनकी पावर हाउस के दोनों तरफ पुलों (रेलवे ओवर ब्रिजों) के निर्माण के कारण आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर केडीए ने इस योजना को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) से जोड़ने की योजना बनाई है। प्लॉट भी विकसित किए जाएंगे। इसमें करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइनों के नीचे से आवागमन के लिए खलवा पुल भी बनाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल में ट्रैक के नीचे के हिस्से में निर्माण रेलवे कराएगा, जबकि इसके दोनों तरफ रैंप और सड़क केडीए बनवाएगा। केडीए के एक अभियंता ने बताया कि पुल के लिए रेलवे से इस्टीमेट मांगा गया है। नए साल में निर्माण शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed