फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six lakh rupees were cheated on the pretext of a job.

Kanpur News: नौकरी का झांसा देकर छह लाख ठगे

Mon, 27 Oct 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees were cheated on the pretext of a job.
- कोतवाली क्षेत्र पथवरिया मोहल्ला निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नौकरी का झांसा देकर युवक से उसके ही तीन दोस्तों ने छह लाख रुपये ठग लिए। युवक ने सदर कोतवाली में तीनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जालीसुल हसन अंसारी निवासी पथवरिया ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि दो लखनऊ और एक हरदोई के दोस्त ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए छह लाख रुपये देने की बात कही। जलीसुल ने बताया कि उसने अपने खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 20 अक्तूबर 2023 को 75 हजार रुपये, छह नवंबर 2023 को एक लाख 15 हजार रुपये ईश्वरचंद श्रीवास्तव निवासी राजाजीपुरम लखनऊ के बंधन बैंक के खाते में भेजे थे।
इसके अलावा 70 हजार रुपये फोन से ट्रांजेक्शन के जरिए आशीर्वाद दीक्षित निवासी आलमबाग लखनऊ को भेजे। इसके बाद 40 हजार रुपये अमित कुमार निवासी विभूतीनगर हरदोई के यूपीआई नंबर पर भेजे। आरोप है कि ठगों ने हिमांशी नामक महिला के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र व्हाट्सऐप पर भेजकर उसे भ्रमित किया।
विज्ञापन

जब पीड़ित ने जांच की तो पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed