फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने मचाई तबाहीः नाले में बह गए डॉक्टर और एमआर, अब तक 8 की मौत

Thu, 06 Jul 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
six killed in torrential rains
बह गए डॉक्टर और एमआर
मूसलाधार बारिश आफत बनकर आई है। तेज बरसात के कारण सेंट्रल यूपी के जिलों में 8 लोग ‘काल के गाल’ में समा गए। हमीरपुर में एक डॉक्टर और एमआर नाले में बह गए तो कानपुर में 4 लोग पेड़ों के नीचे दबकर मारे गए। फतेहपुर में दीवार ढहने से दो मौतों की खबर सामने आ रही है। 


  
six killed in torrential rains
मौके पर पहुंची पुलिस
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश ने तबाही मचा रखी है। नदी, नाले और तालाब उफना गए हैं। इनसे हादसे भी हो रहे हैं। कई जिलों के कच्चे मकान ढह गए। निचले इलाकों के मकानों में पानी घुस गया। इससे लोग घंटों घरों में कैद रहे। जगह-जगह विद्युत पोल गिरने से बिजली व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। 



 
six killed in torrential rains
जलभराव
फतेहपुर में मलवां थानाक्षेत्र के तारापुर असवार गांव में घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। शहर में दो और औंग में दो जगह घर गिरने से काफी नुकसान हुआ। उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कई जगह बिजली के तार और पेड़ टूटकर गिरे। इससे मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार सुबह 4 बजे तक जाम लगा रहा। सुबह पुलिस ने रास्तों से पेड़ और तार हटवाकर जाम खुलवाया। उधर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के भादर गांव में मंगलवार रात झोपड़ी ढह गई। मलबे में दब कर किसान (50) की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
six killed in torrential rains
मृतक के परिजन
बांदा में केन नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल डूब गई। चित्रकूट में बारिश के कारण बुधवार को पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर आवागमन कई घंटे बाधित रहा। मंदिरों के मार्गों पर जलभराव से श्रद्धालुओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। 
 
विज्ञापन
six killed in torrential rains
भारी बारिश के बाद ये रही हालत
मौदहा (हमीरपुर) बिवांर थाने के पारा गांव के पास मंगलवार रात रपटा पार करते समय कानपुर निवासी डॉक्टर और एमआर (दवा प्रतिनिधि) बारिश से उफनाए सुनहार नाले में बह गए। कानपुर से पहुंची बचाव टीम को बुधवार शाम डॉक्टर का शव मिल गया। एमआर की तलाश जारी है। मृतक डॉ. विनोद मिश्रा की तैनाती महोबा जिले के कबरई सीएचसी में थी और इसी जिले के ग्योड़ी पीएचसी का अतिरिक्त चार्ज था। ग्योड़ी पीएचसी से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed