फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six hours interrupted track due to engine fail

मालगाड़ी का इंजन फेल, छह घंटे बाधित रहा ट्रैक

Sun, 09 Apr 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:55 PM IST
सार

उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लखनऊ से कानपुर जाते समय अचानक खड़ी हुई मालगाड़ी
स्टेशन के मुख्य प्लेटफार्म पर मालगाड़ी खड़ी होने से यात्रियों को हुई परेशानी 

विज्ञापन
six hours interrupted track due to engine fail
डेमो

विस्तार

लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो जाने से ट्रेन उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हो गई। इससे यह प्लेटफार्म करीब छह घंटे बाधित रहा। विभागीय अफसरों ने लखनऊ से दूसरा पावर मंगवाया। पावर लगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

 विभागीय सूत्रों की मानें तो रविवार सुबह करीब 11 बजे एक मालगाड़ी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी चालक को ट्रेन के इंजन से कुछ आवाज आई और ट्रेन का इंजन अचानक बंद हो गया।
विज्ञापन


इससे ट्रेन उन्नाव जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो पर ही खड़ी हो गई। ट्रेन के खड़ी होने से स्टेशन का सबसे व्यस्त ट्रैक बाधित हो गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों को अन्य ट्रैकों से गुजारा गया। विभागीय अफसरों ने इंजन खराब होने की जानकारी लखनऊ के अधिकारियों को दी। करीब छह घंटे बाद लखनऊ से दूसरा पावर आया तब जाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका। छह घंटे तक ट्रेन के प्लेटफार्म पर खड़ी रहने से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed