फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   six family member got fainted in kannauj after eating vegetable of ganja

कन्नौज: मेथी के धोखे खाई गांजे की सब्जी, परिवार के छह लोग बीमार

Wed, 01 Jul 2020 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jul 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
six family member got fainted in kannauj after eating vegetable of ganja
सब्जी दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सब्जी बेचने वाले युवक की हरकत से एक ही परिवार के छह लोग की जिंदगी दांव पर लग गई। सूखी मेथी बताकर सब्जी विक्रेता ने युवक को गांजा दे दिया। घर पर भाभी  ने गांजे की सब्जी भी बना डाली। जिसे खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सब्जी बेचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में शनिवार को एक सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग ने गांव में रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे नितेश को सूखी मेथी बताकर गांजा दे दिया।
विज्ञापन


उसने कहा कि उसके पिता ने सूखी मेथी मंगाई थी। घर जाकर नितेश ने भाभी पिंकी को गांजा दे दिया। शाम करीब चार बजे पिंकी ने गांजे को सूखी मेथी समझ कर बना दिया। करीब पांच बजे ओम प्रकाश, बेटे नितेश, मनोज, कमलेश, पिंकी और आरती ने सब्जी खा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सभी लोगों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कड़ाई में बनी हुई सब्जी के अलावा घर में मिले सूखे गांजे को सुरक्षित रख लिया।


इसके बाद सब्जी बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजाक में उसने सूखा गांजा दे दिया था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed