फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six drowned while bathing in the Ganga

दर्दनाकः गंगा में 6 डूबे, 1 को बचाया गया

Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
six drowned while bathing in the Ganga
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कानपुर के जाजमऊ और बिल्हौर में गंगा स्नान करते वक्त तीन किशोर और तीन किशोरियां डूब गईं। गोताखोरों ने एक किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया। जाजमऊ के बंगाली घाट में डूबे तीन किशोरों की मौत हो गई। बिल्हौर में डूबी दो किशोरियों का देर शाम तक पता नहीं चला। मंगलवार को गोताखोरों को किशोरियों की तलाश में नदी में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


राम राय की सरायं, जाजमऊ निवासी नूर मोहम्मद गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनके बेटे तलहा (12) और मोहम्मद शाद (8), मोहल्ले के मोहम्मद इकबाल का बेटा नायाब (12) और इमरान का बेटा फैजान (14)  सोमवार शाम चार बजे जाजमऊ स्थित बंगाली घाट पर स्थान करने गए थे। शाद को छोड़कर बाकी दोस्तों ने कम पानी समझ कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद डूब गए।
विज्ञापन


 

दो लड़के आपस में लिपटे मिले... तीसरा थोड़ी दूर पर मिला

six drowned while bathing in the Ganga
परिजनों से पोस्टमार्टम को लेकर बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शाद के बताने पर तीनों लड़कों के परिजन घाट पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर नदी में उतारे। जाजमऊ पुलिस चौकी का सिपाही सुधीर यादव भी गंगा में कूदा। एक घंटे में तीनों दोस्तों को गंगा से निकाल लिया गया और हैलट ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। दो लड़के एक साथ आपस में लिपटे मिले। तीसरा थोड़ी दूर पर मिला। पोस्टमार्टम न कराने की मांग को लेकर परिजनों ने हैलट में हंगामा किया।  

बिल्हौर के अकबरपुर सेंग गंगा तट पर स्नान के लिए गईं इसी क्षेत्र के राजेपुर गांव के बाराती लाल की बेटी संगीता (16), उमेश सिंह की बेटी संध्या (15) और रमेश की बेटी मुस्कान (14) एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा में स्नान के लिए उतरीं। संध्या गहरे पानी में चली गई तो संगीता और मुस्कान ने उसे खींचने का प्रयास किया, लेकिन तीनों गंगा में समा गईं। कुछ लोगों ने गंगा में छलांग लगाकर मुस्कान की जान बचा ली। संगीता और संध्या का पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed