{"_id":"5e2be36d8ebc3e4ad152d09f","slug":"six-billion-district-plan-approved-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: छह अरब की जिला योजना अनुमोदित, मंत्री महाना बोले- लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: छह अरब की जिला योजना अनुमोदित, मंत्री महाना बोले- लाभार्थियों की सूची जनप्रतिनिधियों को दें
Sat, 25 Jan 2020 12:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
महिला प्रधान मीना वर्मा को सम्मानित करते मंत्री सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला योजना की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में छह अरब 38 करोड़ 42 लाख रुपये की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित पात्रों की सूची संबंधित विधायकों और सांसदों को उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिला योजना में शामिल प्रस्तावों पर कहा कि जनसामान्य से जुड़े अधिक से अधिक कार्य कराए जाएं। 29 जून 2019 की बैठक में हुई चर्चा के बिंदुओं के निस्तारण पर अधिकारियों ने आख्या दी। बैठक में विधायक नितिन अग्रवाल, आशीष सिंह आशू, प्रभाष कुमार, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, रामपाल वर्मा, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स भी मौजूद रहीं। संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. रामप्रकाश वर्मा ने किया।

11 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रस्ताव
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण का प्रस्ताव भी दिया। इसमें संडीला के किनहोटी और बर्रैया कासिमाबाद, टड़ियावां के जयराजपुर, शाहाबाद के नस्यौली गोपाल, गुजीदेयी, ककरघटा और पिंडारी, हरियावां के दूल्हापुर और बूढ़ागांव, माधौगंज के अटवा अलीमर्दानपुर में निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग ने 18 आयुर्वेदिक अस्पतालों के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया है। होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग ने संडीला, बावन, मुुंडेर, भड़ायल, शिरोमणिनगर, बघौली बाजार, कोथावां, देवमनपुर में अस्पताल खोलने का प्रस्ताव दिया है।
विभाग का नाम अनुमोदित प्रस्ताव लागत
राष्ट्रीय आजीविका मिशन 343.85 लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना 174.40 लाख रुपये
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 8030.04 लाख
मनरेगा 27300 लाख रुपये
सर्व शिक्षा अभियान 4360 लाख रुपये
माध्यमिक शिक्षा अभियान 987.76 लाख रुपये
लघु सिंचाई विभाग (बोरिंग) 916.50 लाख रुपये
मध्यम गहरे नलकूप 306 लाख रुपये
11 नए नलकूपों की स्थापना 831.64 लाख रुपये
दुग्ध विकास 102.78 लाख रुपये
गन्ना विकास 849.41 लाख रुपये
शौचालय निर्माण 8030.04 लाख रुपये
पंचायत भवन निर्माण 265.39 लाख रुपये
वैकल्पिक ऊर्जा विभाग 47.33 लाख रुपये
पेयजल (नगर निकाय) 1084.17 लाख रुपये
प्राविधिक शिक्षा 245 लाख रुपये
पर्यटन विभाग 200 लाख रुपये
शादी अनुदान योजना 495 लाख रुपये
पिछड़ा वर्ग कल्याण 48 लाख रुपये
अल्प संख्यक कल्याण 66 लाख रुपये
छात्रवृत्ति योजना 223.48 लाख रुपये
वृद्धावस्था पेंशन 1108 लाख रुपये
नि:शक्तजन पेंशन 90 लाख रुपये
निराश्रित महिला पेंशन 360 लाख रुपये

यूपी दिवस पर 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
यूपी दिवस पर शुक्रवार को रसखान प्रेक्षागृह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला प्रधानों का सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि महिला प्रधान गांवों में बेटियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। सम्मेलन के दौरान उन्होंने 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
महिला प्रधानों के सम्मेलन में औद्योगिक विकास मंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि महिला प्रधानों को सबसे अधिक जागरुकता दिखाने की जरूरत है। बेहतरीन कार्य करने वाली पांच महिला ग्राम प्रधानों, पांच आंगनबाड़ी कर्मियों और पांच छात्राओं को भी औद्योगिक विकास मंत्री ने सम्मानित किया।
इस मौके पर विधायक रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार मौजूद रहे। मंत्री व नेताओं ने अधिकारियों के साथ परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
- संडीला-अतरौली मार्ग से सारंगपुर मार्ग।
- संडीला-अतरौली मार्ग से विष्णुखेड़ा वाया शिवपुरी संपर्क मार्ग।
- पचदेवरा-रामापुर छैया मार्ग से सिंघापुर संपर्क मार्ग।
- लमकन पुल- छितरामऊ मार्ग से तड़ौरा संपर्क मार्ग।
- पलिया लखनऊ मार्ग से सैदपुर संपर्क मार्ग।
- हेवली से मकरंदपुर संपर्क मार्ग।
- शाहपुर पवार से हीरापुरवा मार्ग।
- चंदोहार से ताजपुर मार्ग।
- बिलग्राम- उन्नाव - प्रयागराज संपर्क मार्ग से घेघहिया संपर्क मार्ग।
- शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में आईटीआई का लोकार्पण।
- अटवा कटैया ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- दहेलिया ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- पहुंतेरा ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- मानपुर ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- अहिरोरी ग्रामीण पाइप पेयजल योजना।
- अमृत योजना के तहत हरदोई नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल गृह संयोजन कार्य।
14 करोड़ की पांच परियोजनाओं से लाभान्वित होंगे 31 हजार ग्रामीण
यूपी दिवस समारोह में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें से छह परियोजनाएं जल निगम की हैं। पांच परियोजनाओं पर जल निगम ने 14 करोड़ 25 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए हैं। इन परियोजनाओं से 31097 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अटवा कटैया में पेयजल परियोजना से 6027 लोग, दहेलिया में 6470 लोग, पहुंतेरा में 5338 लोग, मानपुर में 4880 लोग और अहिरोरी की परियोजना से 8382 लोगों को लाभ मिलेगा।