फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SIT sends notices to three COs, two KDA employees and an inspector for being close to Akhilesh Dubey

Kanpur: अखिलेश दुबे से नजदीकी रखने पर एसआईटी ने तीन सीओ, केडीए के दो कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को भेजे नोटिस

Sat, 23 Aug 2025 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Aug 2025 09:24 PM IST
सार

अधिवक्ता अखिलेश दुबे से संबंध रखने के आरोप में एसआईटी ने तीन सीओ, केडीए के दो कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को नोटिस भेजा है। बयान के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन
SIT sends notices to three COs, two KDA employees and an inspector for being close to Akhilesh Dubey
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईटी ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे से संबंध रखने और उसके यहां आने जाने वाले ऋषिकांत शुक्ला समेत तीन क्षेत्राधिकारियों (सीओ), केडीए के दो कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को नोटिस भेजे हैं। उन्हें बयान देने के लिए भी बुलाया है। शिकायतकर्ताओं ने इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ साक्ष्य दिए थे।
विज्ञापन


कमिश्नरी पुलिस की ओर से गठित एसआईटी दुष्कर्म और छेड़छाड़ के झूठे आरोपों में एफआईआर कराकर वसूली करने वाले गिरोह की जांच कर रही है। एसआईटी के पास अब तक 17 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं जिनमें से 12 से ज्यादा मामले अखिलेश दुबे और उसके साथियों से जुड़े हुए हैं। भाजपा नेता रवि सतीजा, होटल कारोबारी सुरेश पाल, एक अधिवक्ता, संस्था के महामंत्री शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर एफआईआर हो चुकी हैं। इन मामलों के वादी और नए शिकायतकर्ताओं ने एसआईटी को खेल में पुलिस के अधिकारी, केडीए, राजस्व विभाग के स्टाफ के संलिप्त होने के साक्ष्य दिए हैं। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्राधिकारी, केडीए के कर्मचारी और इंस्पेक्टर अक्सर अखिलेश दुबे के कार्यालय में आया करते थे। उनकी मिलीभगत से कई खेल हुए हैं।
विज्ञापन

 

SIT sends notices to three COs, two KDA employees and an inspector for being close to Akhilesh Dubey
अधिवक्ता अखिलेश दुबे केस - फोटो : अमर उजाला
स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसआईटी ने मैनपुरी में सीओ ऋषिकांत शुक्ला, लखनऊ में सीओ विकास पांडेय, हरदोई में सीओ संतोष सिंह, केडीए उपाध्यक्ष के पूर्व पीए महेंद्र सोलंकी, मौजूदा केडीए वीसी के पीए कश्यपकांत दुबे और इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को नोटिस भेजे हैं। ऋषिकांत शुक्ला शहर में एसओजी प्रभारी रहे। कई एनकाउंटर किए। प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर और सीओ बने। इसी तरह संतोष सिंह पूर्व में इंस्पेक्टर और प्रोन्नत होकर शहर में तैनात रहे। विकास पांडेय भी कानपुर में रह चुके हैं। महेंद्र सोलंकी मौजूदा समय में बस्ती प्राधिकरण में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed