फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sister murdered in vegetable market in Kanpur Dehat Brother reached police station

UP: सब्जी मंडी में बहन को बांका से काट डाला, कातिल भाई ने इसलिए की विधवा की हत्या; पुलिस के सामने कबूलनामा

Fri, 14 Mar 2025 04:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Mar 2025 04:20 PM IST
सार

कानपुर देहात में एक युवक ने सब्जी मंडी में सरेराह बहन की बांके से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने सरेराह बहन की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंच गया। 

विज्ञापन
Sister murdered in vegetable market in Kanpur Dehat Brother reached police station
मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के गजनेर सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार शाम भाई ने बड़ी बहन की गर्दन पर पीछे से बांका से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी आलाकत्ल के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि बहन के किसी से संबंध थे। इसके विरोध में ही हत्याकांड को अंजाम दिया। सरवनखेड़ा सीएचसी में कार्यरत रामखिलावन की बड़ी बेटी रजनी (28) की पांच वर्ष पहले घाटमपुर में शादी हुई थी। 
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही पति की मौत हो गई। इसके बाद से रजनी गजनेर स्थित मायके में रह रही थी। गुरुवार की शाम पांच बजे के करीब छोटा भाई वीरेंद्र उर्फ नूरन घर पहुंचा तो रजनी घर पर नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन को तलाशते हुए वह गजनेर सब्जी मंडी पहुंचा। वह बहन नजर आ गई। तभी पीछे से बांका लेकर पहुंचे वीरेंद्र ने बहन की गर्दन पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
 

वारदात के बाद वह बांका लेकर थाने जा पहुंचा। उसने पुलिस को बहन की हत्या करने की बात बताई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बहन के किसी से संबंध थे। इस बात को लेकर वह कई बार नाराजगी जता चुका था। 

 

गुरुवार शाम जब वह घर पहुंचा तो बहन नहीं थी। उसकी वह खोजबीन कर रहा था तभी वह मंडी के पास लगे एक ट्रांसफार्मर के पास दिखी। इस पर उसने पीछे से वारकर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed