{"_id":"65a245ab5acdd2d8c80892cc","slug":"sister-lover-murdered-minor-brother-in-kanpur-2024-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून से रंगे हाथ: बहन के प्रेमी ने की थी नाबालिग भाई की हत्या, घर में किसी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर कत्ल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से रंगे हाथ: बहन के प्रेमी ने की थी नाबालिग भाई की हत्या, घर में किसी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर कत्ल!
Sat, 13 Jan 2024 02:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:28 PM IST
सार
कानपुर में छह दिन से लापता बच्चे का शव बंबा में मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बच्चे की हत्या उसकी बहन के प्रेमी ने की थी। घर में किसी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या का आरोपी प्रेमी फरार है। पुलिस ने उसके साथी को उठाया है।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के सेन पश्चिम पारा के स्वर्ण जयंती विहार निवासी वरुण (12) की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। अब तक की जांच में साफ हो गया कि मृतक की बहन के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी। हालांकि, हत्या की स्पष्ट वजह हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार चार जनवरी की शाम को वरुण की बहन से मिलने उसका प्रेमी घर पर आया था। उसके अलावा एक और शख्स भी मौजूद था। तभी वरुण स्कूल से लौटा, जिसके बाद उसे जानबूझकर नमकीन और बिस्किट लाने के लिए भेज दिया गया।
सूत्रों की मानें तो वरुण ने घर में किसी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। यह बात कहीं बाहर न चली जाए, इसलिए बहन का प्रेमी वरुण को नौबस्ता बंबा के पास ले गया। वहां अपने एक साथी को बुलाकर उसके साथ मिल वरुण की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को बंबा में बहा दिया।
विज्ञापन
शव छह दिन बाद चकेरी थाना क्षेत्र में बंबा में उतराता मिला था। पुलिस ने उसके साथी को उठा लिया है। पुलिस प्रेमी की तलाश में जुटी है। दूसरी ओर पुलिस को विशाल की मां और बहन पर भी कुछ जानकारियां छिपाने का शक है। पुलिस के हाथ दो मोबाइल नंबर लगे हैं, जिसमें से एक बहन के प्रेमी का व दूसरा घर में मौजूद दूसरे शख्स का बताया जा रहा है।

दोनों ही मोबाइल नंबर बंद जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक की मां और बहन फिलहाल अपने परिचितों से काफी दिन पहले ही संबंध खत्म होने का दावा कर रही हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।