फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sister-in-law is accused of beating the couple in unnao, three including Jethani filed a report

Unnao News: भाभी पर दंपती को पीटने का आरोप, जेठानी सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Aug 2022 10:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Aug 2022 10:48 PM IST
सार

बांगरमऊ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में जेठानी और देवरानी के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया। इसमें दोनों एक-दूसरे से मारपीट करती नजर आ रहीं हैं। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
sister-in-law is accused of beating the couple in unnao, three including Jethani filed a report
पारिवारिक विवाद में जेठानी और देवरानी के बीच जमकर मारपीट हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बांगरमऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू कटरा में घर का ताला तोड़ने और विरोध करने पर देवरानी से मारपीट की घटना में पीड़िता के पति ने भाभी व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार को उसके घर का ताला तोड़ कर भाभी सुनीता ने सामान बाहर फेंक दिया था। घटना के समय तेजपाल पत्नी के साथ ससुराल राखी बंधवाने गया था।

विज्ञापन

सूचना पर वह घर आया और विरोध किया था। इस पर भाभी ने सुनीता ने उसकी पत्नी संगीता के साथ मारपीट की। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने भाभी सुनीता सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

भाभी पर दंपती को पीटने का आरोप
मोहल्ला न्यू कटरा निवासी तेजपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि बड़े भाई के कहने पर वह उनके घर में ही रहता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह वह पत्नी को लेकर राखी बंधवाने ससुराल गया था, इस दौरान उसकी भाभी ने दो लोगों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ दिया। सामान में तोड़फोड़ की।

वह पत्नी के साथ घर पहुंचा और इसका विरोध किया। भाभी व उसके साथ मौजूद लोगों ने दंपती को पीट दिया। बच्चे को पटक दिया। पुलिस भाभी को ले गई लेकिन रास्ते में ही छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed