{"_id":"5b6dbdc34f1c1bed5e8b8366","slug":"sister-in-law-committed-suicide-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होश में आई भाभी को जब देवर न दिखा, उठी... पेड़ में फांसी का फंदा डाला, मौत को गले लगा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होश में आई भाभी को जब देवर न दिखा, उठी... पेड़ में फांसी का फंदा डाला, मौत को गले लगा लिया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के महोबा जिले में चरखारी सोहजना रोड पर मोहल्ला सोहरयांव के पास बैलगाड़ी से बाइक की टक्कर हो जाने से देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 100 डायल गाड़ी जिला अस्पताल ले गई। इधर भाभी ने घटना स्थल के पास लगे पेड़ से फांसी लगाकर जान देे दी।
कोतवाली चरखारी के ग्राम सोहजना निवासी राजेंद्र (33) अपनी भाभी नन्हीं (30) पत्नी छत्रपाल को लेकर चरखारी से गांव सोहजना बाइक से लौट रहा था। तभी सोहरयांव के पास सामने से आ रही बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने की वजह से बुरी तरह घायल हो गया जबकि उसकी भाभी बेहोश हो गई।

Trending Videos
पास में लगे पेड़ में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी
डेमो पिक
सूचना पर पहुंची 100 डायल गाड़ी राजेंद्र की हालत गंभीर देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गई। इसी बीच भाभी को होश आ गया। उसने देवर के मौजूद न होने पर उसे मृत समझकर पास में लगे पेड़ में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
नन्हीं का पति छत्रपाल एक साल पहले जहर खाकर जान दे चुका है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ में लटके शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर देवर को भाभी की मौत की खबर मिलते ही उसकी हालत और बिगड़ गई। थानाध्यक्ष रीता सिंह का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध नजर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति हो सकेगी। थानाध्यक्ष का कहना है रस्सी कहां से आई, यह जांच का विषय है।