फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sister brutally murdered brother with lover

बहन ने प्रेमी संग मिल भाई के सीने में खंजर घोप दी थी दर्दनाक मौत, बोली जबतक मरा नहीं गले पर किए वार

Wed, 25 Sep 2019 02:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sister brutally murdered brother with lover
हत्या का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के चर्चित बलराम हत्याकांड का पुलिस ने आठ दिन बाद खुलासा कर दिया है। जेसीबी चालक प्रेमी से शादी के लिए तैयार न होने की आशंका में बहन ने बलराम की हत्या की साजिश रची थी। निचली गंग नहर किनारे प्रेमी और उसके साथी संग मिलकर बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


हत्या के बाद बाइक और शव नहर में फेंक दिया।  पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी ने बताया कि उसने भाई के सीने में सात बार चाकू घोपा था। प्रेमी ने 11 वार कर गला रेता था। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गसीमपुर निवासी बलराम यादव (28) पुत्र लायक सिंह 15 सितंबर की सुबह छह बजे 16 वर्षीय बहन को बाइक से दवा दिलाने जा रहा था।
विज्ञापन


 

Sister brutally murdered brother with lover
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तभी उसकी हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने हत्या का खुलासा किया। बलराम की हत्या की साजिश उसकी बहन ने रची थी। आरोपी किशोरी का जेसीबी चालक प्रदीप यादव पुत्र औसान सिंह निवासी आदमपुर थाना सौरिख से प्रेम संबंध था।

दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों को शक था कि इकलौता भाई बलराम शादी के लिए तैयार नहीं होगा। पुलिस गिरफ्त में आई आरोपी किशोरी की साजिश सुनकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। करीब एक माह पूर्व उसने भाई की हत्या की योजना बनाई थी।

 

Sister brutally murdered brother with lover
यूपी पुलिस फाइल फोटो
15 सितंबर की सुबह दवा दिलाने का बहाना बनाकर वह भाई के साथ बाइक से जा रही थी। पहले से सुनियोजित ढंग से प्रदीप अपने दोस्त जेसीबी हेल्पर रामू उर्फ रामचंद्र पुत्र नत्थू लाल सोनकर निवासी बैरी थाना खकरेरू फतेहपुर के साथ सरसौनपुरवा में निचली गंग नहर के पास आए।

यहां बलराम की हत्याकर शव को नहर में फेंका और बाइक थोड़ी दूर इसी नहर में फेंक दी। स्वॉट टीम प्रभारी राकेश कुमार और ठठिया थाना प्रभारी विज बहादुर ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed