फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau By-Election, SP national spokesperson Sunil Yadav Sajan said officers are working as BJP agents

Sisamau By-Election: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे अधिकारी, कही ये बात

Wed, 30 Oct 2024 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

Kanpur News: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन चुनाव ने कहा किमुख्य चुनाव आयोग से भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों को दूसरे शहर स्थानांतरण करने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Sisamau By-Election, SP national spokesperson Sunil Yadav Sajan said officers are working as BJP agents
पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा सरकार के इशारे पर कानपुर महानगर के अधिकारी भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। वो मतदाताओं व कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के साथ अभद्र टिप्पणी करके उत्पीड़न कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा सपा के बढ़ते जनाधार से घबरा रही है।

विज्ञापन

इसके चलते प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं पर जबरन दबाव बनाकर मतदान प्रतिशत घटाने का षड्यंत्र कर रही है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी पूर्व एमएलसी सुनील यादव साजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए सुनील यादव साजन ने कहा कि भाजपा अगर सपा नेताओं की सूची बना रही है, तो सपा भी भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहे सभी अधिकारियों की सूची बना रही है। उन्होंने चमनगंज थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयोग से की जाएगी शिकायत
उन्होंने कहा कि थाना अध्यक्ष अपने आप को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बात कर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के निवास पर बिजली विभाग, केडीए और नगर निगम द्वारा जबरन छापा डलवाकर भय का माहौल तैयार कर रहे हैं। इसकी शिकायत सभी सबूतों के साथ मुख्य चुनाव आयोग से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed