UP: शिवपाल यादव बोले- उनकी टीम की निगाह हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर है, बटेंग..तो कटेंगे बयान पर कही ये बात
Kanpur News: शिवपाल सिंह यादव ने बटेंगे तो काटेंगे के भाजपा के नारे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया है नारा समाज के लिए घातक है और हम इसका विरोध करते हैं।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उनकी टीम की निगाह हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर रहेगी। सभी को एकजुट होकर फिर से समाजवादी पार्टी को सीसामऊ में जीतना है। इसी तरह उन्होंने यहां के अधिकारियों को भी चेतावनी भरे लहजे में संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी उनकी पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक,कार्यकर्ताओं को किसी भी वजह से परेशान करने और चुनाव में पार्टी को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं, उन सभी को समय आने पर देखा जाएगा। सभी की मॉनिटरिंग की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के अंदर चल रहे भीतर घात पर कहा कि सभी को जोड़कर आगे चुनाव में तेजी से लग जाएगा।
चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से हाथ उठाकर एक साथ रहने का संकल्प भी दिलवाया। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक सभी एक जुट होकर चुनाव में काम कर रहे हैं। जो भी शिकायतें, बातें आ रही थी उन सभी को लेकर पार्टी के उच्च पदाधिकारी से बात की गई है।
सीसामऊ सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी के पास रही है
सभी की ओर से यह कहा गया है कि दोनों एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सांसद अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। शिवपाल यादव ने बताया कि सांसद किशोरी लाल से भी संबंध में गंभीरता से विचार विमर्श किया गया है। वह भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर रखेंगे और मिलकर चुनाव को कराया जाएगा, क्योंकि सीसामऊ सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी के पास रही है और पूरी उम्मीद है कि आगे भी इस पर सपा को ही विजय मिलेगी।