फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, three years ago a young man from the village took Rs 1.15 lakh in the name of paying the bill.

Kanpur News: साहब, गांव के युवक ने तीन साल पहले बिल जमा कराने के नाम पर लिए 1.15 लाख रुपये

Sun, 25 Jan 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sir, three years ago a young man from the village took Rs 1.15 lakh in the name of paying the bill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रूरा। साहब, गांव के एक युवक ने विद्युत निगम में परिचय होने का झांसा देकर तीन साल पहले तीन उपभोक्ताओं से 1.15 लाख रुपये ले लिए थे। युवक ने न तो बिल जमा किया और न ही रुपये वापस कर रहा है। इस शिकायत पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रूरा थाने में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी राजेश पांडेय ने थाना समाधान दिवस पर लोगों की फरियादें सुनीं। लक्ष्मणपुर निवासी सोनी ने शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में पति के नाम से आए घरेलू बिजली बिल की बकायेदारी पर 74 हजार रुपये का नोटिस विद्युत निगम की ओर से मिला था। इस पर गांव के एक युवक ने विद्युत उपकेंद्र में अपना परिचय होने की बात कह 50 हजार रुपये में बिल निस्तारित करवाने की बात कही। युवक ने गांव के अफसर जहां से 25 हजार रुपये व मान सिंह से भी 40 हजार रुपये लिए थे। युवक ने बिल जमा नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर धमकी देता है।
विज्ञापन

वहीं, अपौना निवासी विनय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले परिवार के लोगों से खेत में बकरी जाने को विवाद हो गया था। आरोपियों की मारपीट में वह व उसका भाई घायल हो गया था। इस मामले में कार्रवाई नहीं हो रही। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि थाना समाधान दिवस पर नौ शिकायतें आई हैं। इनमें दो शिकायत पुलिस से संबंधित है शेष राजस्व से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अकबरपुर थाना में थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने लोगों की फरियादों को सुना। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे दिन में कुल पांच शिकायतें आईं। इनमें से पुलिस संबंधी दोनों मामलों में टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण कराया गया है। राजस्व संबंधी तीनों शिकायतों में भी टीमों को गठन कर मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed