{"_id":"5bd04651bdec2269377f6ee9","slug":"sipahi-tried-to-commit-suicide-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक और पुलिसवाले ने की आत्महत्या की कोशिश, विभाग में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक और पुलिसवाले ने की आत्महत्या की कोशिश, विभाग में फैली सनसनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
बांदा में सिपाही ने की अात्महत्या की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में पुलिसवालों की अात्महत्या करने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को बांदा जिले में एक सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के बाद से समूचे विभाग में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना बांदा जिले की है। यहां सिपाही जगदीश यादव ( 50) अपनी पत्नी से मिलने घर आया था। तभी घर पर पत्नी से किसी मामले में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार सिपाही जगदीश ने कोतवाली नगर परिसर में डाई पी ली। हालत बिगड़ती देख उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos
डेमो पिक
सिपाही जगदीश ताहरापुर थाना धरमपुर कानपुर के निवासी हैं। इन दिनों बनारस के गाजीपुर में तैनात है। जानकारी के अनुसार सिपाही 2012-13 में बांदा की बलखंडी नाका चौकी में दीवान भी रहे हैं। यहां इसके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट भी दर्ज है।