{"_id":"58a5fd634f1c1b5833d879d5","slug":"singhs-helicopter-flew-with-stampede-childs-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ का हेलीकॉप्टर उड़ते ही मची भगदड़, एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ का हेलीकॉप्टर उड़ते ही मची भगदड़, एक बच्चे की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर उड़ते ही कानपुर देहात के राजपुर में मची भगदड़ में सीएचसी की एक दीवार ढह गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई और कई लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को राजपुर में भारतीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा की चुनावी सभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से आए थे। हेलीकॉप्टर देखने की ललक में स्कूली बच्चे भी वहां पहुंचे थे। सभा के समापन पर हेलीकॉप्टर के उड़ते ही तमाम लोग नजदीकी सीएचसी की दीवार पर चढ़ गए। इसी दौरान दीवार भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन
मलबे में दबकर जल्लापुर-सिकंदरा निवासी अजयकुमार का पुत्र अमर (12) जख्मी हो गया। उसे पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रधान अरशद अहमद ने बताया कि अमर को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन