फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Singhania Ydupti became president UPCA

यदुपति सिंहानिया बने यूपीसीए अध्यक्ष

Thu, 24 Sep 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Singhania Ydupti became president UPCA

यदुपति सिंहानिया को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को कमला क्लब में हुई एसोसिएशन की एजीएम में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला ने बताया कि गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है। जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी स्टेडियम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि काफी अरसे से खाली चल रहे यूपीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर युद्धवीर सिंह की नियुक्ति की गई है। यूपीसीए की वर्किंग कमेटी में बुलंदशहर के डीएस चौहान और केसीए अध्यक्ष संजय कपूर को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अंडर 19 क्रिकेट लीग गौरहरि सिंहानिया और अंदर 16 क्रिकेट लीग ज्योति बाजपेयी के नाम पर होगी। उन्होंने बताया कि आगरा क्रिकेट एसोसिएशन पर केएन कर्नल और जीपी शर्मा अपनी दावेदारी जता रहे थे।

इस विवाद की वजह से एसोसिएशन भंग कर दी गई है। खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए आगरा क्रिकेट को-आर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। इसके सदस्य कमल चावला, प्रदीप गुप्ता, राकेश मिश्रा, शुएब अहमद, डीएस चौहान बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार से हुए समझौते के तहत ग्रीन पार्क का मेंटीनेंस यूपीसीए देखेगी।

कमला क्लब एकेडमी का निर्माण भी जल्द पूरा हो जाएगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सदस्य आम राय से अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

बीसीसीआई में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने बताया कि यूपी के कई खिलाड़ी मौका न मिलने पर दूसरे प्रदेशों में खेल रहे हैं। यूपी में ट्रायल देकर यहां से खेल सकते हैं। सरफराज खान मुंबई से खेलते थे उनका सेलेक्शन यूपी टीम में हो गया। इस मौके पर यूपीसीए के सभी सदस्य मौजूद थे।

ये कमेटियां बनाईं गईं
मार्केटिंग कमेटीः संजय कपूर-चेयरमैन, राजीव शुक्ला-कन्वीनर, राकेश मिश्रा, सैफुद्दीन, संजय शर्मा, सीताराम सक्सेना सदस्य बने।

संविधान रिफार्म कमेटीः विजय गुप्ता- चेयरमैन, राजीव शुक्ला-कन्वीनर, राकेश द्विवेदी आमंत्रित सदस्य, बीसी जैन सदस्य होंगे।

गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी कमेटीः प्रदीप गुप्ता-चेयरमैन, एसके अग्रवाल-कन्वीनर, राजीव शुक्ला, युद्धवीर सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य, ललित खन्ना- सीईओ यूपीसीए, एमएम मिश्रा को सदस्य बनाया गया।

ग्राउंड एंड पिच कमेटीः गुलाम मोईनुद्दीन-चेयरमैन, यु्द्धवीर सिंह-कन्वीनर, ब्रिजेंद्र यादव, अभिषेक शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह सदस्य, शिव कुमार आमंत्रित सदस्य बने।

इंटरनेशनल मैच आर्गनाइजिंग कमेटीः राजीव शुक्ला-चेयरमैन, एसके अग्रवाल- वाइस चेयरमैन, एमएम मिश्रा-कन्वीनर, शुएब अहमद, रियासत अली, राकेश मिश्रा, संजय कपूर, ललित खन्ना, डीएस चौहान, फ्रेड्डी बारलो सदस्य बनाए गए।
गाजियाबाद स्टेडियम सब कमेटीः एमएम मिश्रा-चेयरमैन, राकेश मिश्रा-कन्वीनर, ललित खन्ना, विनीत गुप्ता, युद्धवीर सिंह, मनोज माकड, संतोष यादव सदस्य बने।

यूपीसीए डेवलपमेंट कमेटीः
एसके अग्रवाल-चेयरमैन, राजीव शुक्ला- कन्वीनर, एमएम मिश्रा, खालिक, राकेश मिश्रा, पीसी वर्मा, अजीज सिद्दीकी सदस्य बनाए गए हैं।

क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटीः कमला चावला-चेयरमैन, एम सैफी-कन्वीनर, रियासत अली, सीए जावेद, रीता डे सदस्य हैं।

महिला क्रिकेट कमेटीः शुएब अहमद-चेयरमैन, राजीव शुक्ला-कन्वीनर, रीता डे-को-कन्वीनर, अर्चना मिश्रा, मंजू शर्मा सदस्य होंगी।

डिस्प्लेनरी कमेटीः नवनीत सहगल-चेयरमैन, राजीव शुक्ला-कन्वीनर, युद्धवीर सिंह- स्पेशल इनवाइटी, शुएब अहमद, जीएन तिवारी, ताहिर हसन सदस्य बने।

मीडिया कमेटीः जीएन तिवारी-चेयरमैन, प्रेम पाठक-उपाध्यक्ष, आईएम रोहतगी, अहमद अली खान तालिब-आमंत्रित सदस्य, जावेद अख्तर सदस्य होंगे।

सीनियर क्रिकेट कमेटीः राजीव शुक्ला-कन्वीनर टूर एंड ट्रेवल्स कमेटीः राकेश मिश्रा-चेयरमैन

वेन्यू एंड फिक्चर कमेटीः ताहिर हसन-चेयरमैन, अरविंद श्रीवास्तव, पीसी वर्मा, इशरत महमूद खान, शिव कांत शर्मा  सदस्य घोषित।

अंपायर कमेटीः मनोज पुंडीर-चेयरमैन, रियासत अली-कन्वीनर, बी कैलीफोर्ड, संदीप गुप्ता सदस्य बने।
सेलेक्शन कमेटीः ज्ञानेंद्र कपूर-चेयरमैन, रोहित शर्मा, रमन दीक्षित, एमएम अस्थाना सदस्य बनाए गए।

ग्रीनपार्क के पास रहने वालों को ‘पास’
कानपुर। ग्रीन पार्क में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को होने वाले वन डे मैच के दिन स्टेडियम के आस-पास रहने वाले लोगों को अस्थायी पास दिया जाएगा।

इसके लिए  पुलिस और प्रशासन की एक टीम बनाई गई है। यह टीम स्थलीय सत्यापन कर अस्थायी पास जारी करेगी। इस बार वीवीआईपी के साथ उनके गनर को पार्क में घुसने की इजाजत नहीं होगी।

एसएसपी शलभ माथुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन पार्क की पूरी व्यवस्था को 14 जोन में बांटा गया है। हर जोन के लिए अलग रंग का पास होगा। इसका फायदा यह होगा कि जोन में कोई दूसरा नहीं घूम सकेगा।

मैच वाले दिन वाहनों को ग्रीन पार्क की ओर न जाने देने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। हर गुरुवार को पुलिस व्यवस्था की जानकारी के लिए डीजीपी ने बैठक बुलाई है। वहां से तय दिशा-निर्देश के मुताबिक व्यवस्था में कुछ चीजें घट और बढ़ भी सकती हैं।

दर्शक पार्क में ऐसी चीजें नहीं ले जा सकेंगे, जिनका उपयोग फेंकने में किया जा सके। एसएसपी ने बताया कि हर जोन को दो से तीन सेक्टर में बांटा गया है। लैंडमार्क का सुरक्षा घेरा दो स्तर में किया जाएगा। 

यूपीसीए सचिव ने वन डे मैच की तैयारियां परखीं
कानपुर (ब्यूरो)।
यूपीसीए सचिव व आईपीएल के कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व अन्य अफसरों के साथ ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण कर 11 अक्तूबर को होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका वन डे मैच की तैयारियां परखीं।


उन्होंने ग्रीनपार्क में चल रहे काम पर संतोष जताया और समय से पूर्व सारे काम पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेसिंग रूम और स्टूडियो भी देखा। निरीक्षण के दौरान बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा।

दस्ते ने स्निफर डाग और मशीनों के जरिये स्टेडियम का चप्पा-चप्पा चेक किया। इस दौरान एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसएसपी शलभ माथुर, ललित खन्ना, एमएम मिश्रा, ताहिर हसन, रियासत अली, तालिब, शिव कुमार आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed