फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   singh said If it seems wrong notbandi decided to prepare for debate

राजनाथ सिंह बोले, ‘सरकार बनी तो इंटरव्यू और अटेस्ट सिस्टम होगा खत्म’

Tue, 20 Dec 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
singh said If it seems wrong notbandi decided to prepare for debate
आईटीआई मैदान में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में बोले राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरदोई के आईटीआई मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए नोटबंदी पर खुलकर जवाब दिया। कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लिया। उन्होंने यहां तक कहा कि जो काम करता है उससे गलतियां भी होती ही हैं। अगर किसी को लगता है कि सरकार से कहीं गलती हुई है तो बहस को तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम बहस के जरिए जनता को जवाब देना  चाहते हैं और विपक्ष केवल हंगामा ही करना चाहता है। 
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षी कर रहे हैं नोटबंदी कर मोदी ने जनता को लाइन में लगा दिया। लेकिन राशन, केरोसिन, खाद, रसोईगैस, टेलीफोन, चीनी और तो और शौचालयों तक में लाइनें किसने लगवाईं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा यह बात कही है कि न तो खाऊंगा और न ही खाने दूंगा बल्कि जो 70 सालों में खाया है उसे भी बाहर निकाल लूंगा। नोटबंदी में ऐसा ही कुछ हुआ है 70 सालों में जमा किया गया काला धन बाहर आ गया है। हम चाहते हैं गरीब और अमीर को बराबर सुविधाएं मिलें। गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आए। उन्होंने युवाओं को लुभाते हुए  कहा कि सूबे में भाजपा सरकार बनी तो चतुर्थ श्रेमी व कांस्टेबल भर्ती में इंटरव्यू और अटेस्ट सिस्टम के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। अभ्यर्थी खुद अपने दस्तावेज सत्यापित करेगा।  
विज्ञापन

बुआ के बाद बबुआ की भी विदाई तय
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में बुआ और बबुआ की सरकारों के पार्टी सिंबल भले ही अलग रहे हो पर उनकी नीतियां व एजेंडे हमेशा एक ही रहे हैं। बुआ तो पहले ही जा चुकी है वर्ष 2017 के चुनाव में बबुआ भी जाते दिखाई देंगे। इस बार जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed