फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Singh King defeated Pitch Master by six runs to win the series.

Kanpur News: सिंह किंग ने पिच मास्टर को छह रन से हराकर जीती सीरीज

Mon, 23 Mar 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Singh King defeated Pitch Master by six runs to win the series.
कानपुर। नरवल के सरसौल स्थित अपोलो ग्राउंड में आयोजित तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज का रविवार को समापन हुआ। यहां सिंह किंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पिच मास्टर को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पिच मास्टर की टीम ने शुरुआती ओवरों में अच्छी पकड़ बनाई, लेकिन सिंह किंग के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम से ऋषभ ने 36, मोहित ने 26 और छोटू तिवारी ने 13 रनों की पारी खेली। जवाब में पिच मास्टर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। सिंह किंग के कप्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं, ऋषभ ने 21 रन देकर एक विकेट झटका। सिंह किंग ने छह रन से मुकाबला जीतकर सीरीज जीत ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed