कानपुर सेंट्रल पर पुलिस ने 106 किलाे चांदी के साथ तस्कर काे हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 106 किलो चांदी के साथ तस्कर राहुल गुप्ता काे हिरासत में लिया है। तस्कर चांदी काे मथुरा एक्सप्रेस से वाराणसी ले जा रहा था। शक हाेने पर जीअारपी ने इसे पकड़ लिया। दोनों के बैग बहुत भारी लग रहे थे। इनके बारे में पूछने पर वे ना-नुकूर करने लगे।
बैग खोलकर देखे गए तो उनमें चांदी देखकर पुलिस वालाें के हाेश उड़ गए। पूछने के बाद भी दोनों चांदी खरीदने और ले जाने संबंधी कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर जीआरपी ने चांदी जब्त करते हुए दोनों को हवालात में डाल दिया। युवक से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में यह भी पता चला कि वे कई साल से चांदी की सिल्लियां तस्करी कर ट्रेन से ले जाते थे। गैंग के तार स्थानीय सर्राफा बाजार से भी जुड़े हैं। यहां के भी कुछ तस्करों के नाम पता चले हैं, सर्राफा काराेबारी का पता लगाया जा रहा है।