{"_id":"6a3451354e38518c740f0957","slug":"silver-anklets-and-toe-rings-will-not-be-provided-at-the-chief-ministers-mass-marriage-ceremony-kanpur-news-c-220-1-ka21001-144459-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नहीं मिलेगी चांदी की पायल और बिछिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नहीं मिलेगी चांदी की पायल और बिछिया
Fri, 19 Jun 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। चांदी के बढ़ती कीमत का असर अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी पड़ने लगा है। महंगाई के कारण दुल्हनों को विवाह के दिन पायल और बिछिया नहीं दी जाएगी। गहनों को उपहार की सूची से हटा दिया गया है। इसके स्थान पर अब चार हजार रुपये खाते में भेजने का प्रावधान किया गया है।
नये वित्तीय वर्ष में जिले को सामूहिक विवाह के लिए 752 का लक्ष्य दिया गया है। विभाग के अनुसार अब तक ऑनलाइन करीब 1047 आवेदन आ चुके हैं। इनके सत्यापन के लिए संबंधित बीडीओ को सूची सौंपी गई है। इधर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विभाग योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत प्रति जोड़े के विवाह में एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें से 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये वैवाहिक सामग्री पर खर्च किए जाते हैं। शेष 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था के लिए निर्धारित हैं। उपहार सामग्री में कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कूकर और ट्राली बैग के अलावा चांदी की पायल और बिछिया दी जाती रही है। चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण पायल और बिछिया को उपहार सूची से हटा दिया गया है। वधू के खाते में अब 60 हजार रुपये के स्थान पर 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
.......................
बयान.......
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए शासन से 752 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभी तक ऑनलाइन आए 1047 आवेदनों के सत्यापन के लिए संबंधित ब्लॉक के बीडीओ के पास भेजे गए हैं। चांदी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर शासन ने चांदी की पायल और बिछिया के स्थान पर वधू के बैंक खाते में चार हजार रुपये भेजने के निर्देश दिए हैं। इनका अनुपालन किया जाएगा। - गीता सिंह, समाज कल्याण अधिकारी