फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sikkim Road Accident, Farewell to Unnaos son, five year old son lit the fire, saluted with moist eyes

उन्नाव के बेटे की विदाई: पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, खेत में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई सलामी

Sun, 25 Dec 2022 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Dec 2022 04:23 PM IST
सार

सिक्किम हादसे में शहीद हुए उन्नाव के लाल का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनकी अंतिम यात्रा में उच्चा शिक्षा मंत्री, जनप्रतिनिधि, ब्रिगेडियर सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां मृतक के पांच साल के बेटे अमन ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Sikkim Road Accident, Farewell to Unnaos son, five year old son lit the fire, saluted with moist eyes
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम में मार्ग दुर्घटना का शिकार हुए लांस नायक का पार्थिव शरीर सुबह गांव पहुंचा। सेना के जवानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने कांधा दिया। मुख्यमंत्री के आदेश पर उच्च शिक्षा मंत्री के साथ जनप्रतिनिधि, सेना के ब्रिगेडियर और डीएम एसपी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

विज्ञापन

शव आने के दो घंटे बाद खेत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हिलौली ब्लॉक के गांव व पोस्ट गुलरिहा के मजरे ककरारीखेड़ा (शंकरबक्सखेड़ा) के मूल निवासी श्याम सिंह यादव (30) की शुक्रवार को सिक्किम जाते समय बस खांई में जाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

17 कुमाऊं रेजीमेंट के साथ ब्रिगेडियर नंद कुमार की अगुवाई में रविवार सुबह 10:24 बजे शव गांव पहुंचा। शव के साथ डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना भी जवान के घर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद उच्च शिक्षामंत्री रजनी तिवारी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा विधायक अनिल सिंह ने शव को कांधा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का शव देख पिता और अन्य परिजन बेहाल हो गए। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों की आंखों में आंशू छलक आए। श्रद्धांजलि देने पहुंची उच्च शिक्षामंत्री से मृतक की पत्नी विनीता ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा को पूरा करने की बात कही। मंत्री ने एसडीएम अतुल कुमार से लिखित में दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed