फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sikhs will suffer right compensation

पीड़ित सिखों को मिलेगा सही मुआवजा

Mon, 09 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sikhs will suffer right compensation

प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामू वालिया ने 1984 के दंगों में बरबाद हुए सिखों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वे रविवार को गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी नंबर-5 में माथा टेकने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दंगा पीड़ितों को मुआवजे के संबंध में उनके हाथ मनमोहन सिंह सरकार के कुछ दस्तावेज लगे हैं, जिनकी जानकारी प्रदेश सरकार को नहीं है। वे मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


सपा की राजनीति में सिखों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए जुटेंगे। मनमीत सिंह स्टडी सर्किल की मांग पर उन्होंने सालों से जेल में बंद सिख कैदियों को कानूनी राहत दिलवाने में भी मदद की बात कही और अमरजीत सिंह पम्मी को इस संबंध में पदाधिकारियों के साथ लखनऊ आकर मिलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सिख संगठन द्वारा दीपावली न मनाने के एलान पर उन्होंने साफ कहा कि सिख समुदाय दीपावली मनाएगा। सिख जागृति लहर के नीतू सिंह ने सिख समाज के 18 विद्यालयों के जीर्णोंद्धार की मांग की।


कुलजीत कौर ने अल्पसंख्यक आयोग व महिला आयोग में सिख महिलाओं की भागीदारी की मांग की। हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, सरदार जीत सिंह, हरप्रीत सिंह काके, जोगिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मिंटा सिंह प्रतिपाल सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed