फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sikhs celebrated the Prakash Parv of Guru Ramdas Ji Maharaj, entertained the congregation with Shabad Kirtan

Kanpur: सिखों ने मनाया गुरू रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व, शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल…लंगर भी छका

Sun, 20 Oct 2024 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 10:24 AM IST
सार

Kanpur News: गुरू रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। कई कार्यक्रमों के साथ लंगर का भी आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Sikhs celebrated the Prakash Parv of Guru Ramdas Ji Maharaj, entertained the congregation with Shabad Kirtan
शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिखों के चौथे गुरू रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने मोतीझील में इसे गुरमत समागम के रूप में मनाया। इसमें दिल्ली से आए जगजीत सिंह बबीहा ने गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कानपुर से 32 स्त्री सत्संग जत्था के ओर से रेहरास साहिब का पाठ किया गया।

विज्ञापन

इसके बाद भक्तों ने गुरु का अटूट लंगर भी छका, जो देर रात तक चलता रहा।  मोतीझील मैदान में सबसे पहले पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। फिर लखनऊ से आए हुए गगनदीप सिंह ने धन-धन रामदास गुरु जिन सीरिया तिन्हें सवारिया, पूरी होई करामात आप सिर जन हारे धारेया... से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

वहीं, कवलजीत सिंह चंबे वाले ने रामदास सर हाथ धरंयो शब्द गायन करके संगत को निहाल किया। चंडीगढ़ से आए हुए ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने गुरु रामदास के जीवन  पर प्रकाश डाला। वहीं, लुधियाना पंजाब से आए हुए गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के कन्वीनर सरदार विजेंद्र पाल सिंह ने गुरु रामदासजी के इतिहास का वर्णन कर लोगों को भाव विभोर कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों व महिलाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मीरी पीरी बाल सखा के बच्चों को गुरमत कॉम्पीटिशन के तहत पुरस्कृत किया गया। इसमें सौ में से सौ अंक हासिल करने वाले ग्रुप ए प्लस में जसनूर सिंह, गगनजोर कौर, ग्रुप-ए में बलजीत कौर, ग्रुप-बी में जपनजोत सिंह, जपनीत कौर, सवलीन कौर, हरलीन कौर को लखनऊ से आए कुलदीप सिंह ने प्रथम पुरस्कार दिया। वहीं, 200 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 108 महिला जत्था को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

मेडिकल कैंप का भी हुआ आयोजन
इस दौरान पवन गंगा सेवा संस्थान की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने रक्तदान, शुगर की जांच, आंखों के डॉक्टरों ने आंखों की जांच, फिजियोथैरेपिस्ट के माध्यम से संगत का उपचार किया गया। संगत ने अपने दांतों की भी जांच करवाई। दशमेश शस्त्र दल ने लंगर में एंट्री की सेवा, गुरसेवक जत्था ने लंगर बनाने व वितरित करने की सेवा, यंग मेन सिख एसोसिएशन ने जोड़ा घर की सेवा, सिंह सोल्जर ने लंगर वितरित करने की सेवा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed