फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sick woman came from hospital to take the leave

छुट्टी मांगने के लिए बीमार महिला हाथ में ग्लूकोज और ड्रिप लगाकर दफ्तर पहुंची तो मिला फॉर्म

Sat, 20 Jul 2019 02:07 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Sick woman came from hospital to take the leave
महिला कर्मचारी ग्लूकोज की ड्रिप लगाकर ऑफिस पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आरक्षण केंद्र में तैनात महिला कर्मचारी के बीमार होने पर उन्हें छुट्टी का फॉर्म लेने के लिए अस्पताल से बुलाया गया। इस पर महिला कर्मचारी ग्लूकोज की ड्रिप लगाकर ऑफिस पहुंचीं और वहां फार्म भरकर लोको अस्पताल में जमा किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 
विज्ञापन


सुष्मिता दास आरक्षण केंद्र में बतौर क्लर्क काम करती हैं। सोमवार को उनकी तबीयत खराब हुई तो वह लोको अस्पताल जांच कराने गईं। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत हो गई थी। मंगलवार को अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिलने के लिए जी-92 फार्म की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस पर उन्होेंने अपने टीटीई पति चंचल से किसी को फार्म लेने के लिए भेजने को कहा। उन्होेंने अपने साथी टीटीई संजय बिष्ट और संदीप मैसी को रिजर्वेशन आफिस भेजा। वहां चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर गोपाल उमराव डिप्टी सीटीएम ऑफिस गए हुए थे। दूसरे सीआरएस भवानी प्रसाद ने टीटीई को फार्म नहीं दिया। कहा कि अलमारी की चाबी उनके पास नहीं है।

उन्होेंने उनकी एप्लीकेशन भी स्वीकार नहीं की और न ही यह कहा कि फार्म अभी दिया जाएगा। इस पर उन्होंने यह बात सुष्मिता दास को बताई। सुष्मिता अस्पताल से बीमारी की हालत में रिजर्वेशन केंद्र पहुंची, तब उन्हें फार्म मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed