{"_id":"5b9e56f9867a557f015d20cc","slug":"siblings-death-due-to-stomach-ache","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अजीब-सा पेट दर्द', बेटे की मौत के कुछ ही घंटे बाद बेटी ने तोड़ा दम, मोहल्ले में तरह-तरह की बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अजीब-सा पेट दर्द', बेटे की मौत के कुछ ही घंटे बाद बेटी ने तोड़ा दम, मोहल्ले में तरह-तरह की बातें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Sep 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में संडीला के ग्राम मुरारनगर के मजरा सोम में पेट दर्द पीड़ित भाई-बहन की मौत हो गई। अस्पताल से अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण डाक्टर बीमारी के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। डाक्टरों की टीम गांव में मरीजों का परीक्षण कर दवा दे रही है।
क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों मेें कई दिन से बुखार फैला है। ग्राम मुरारनगर के मजरा सोम निवासी पूरन मजदूरी करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात उसके 11 वर्षीय बेटे राजू के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। आनन फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई
डेमो पिक
शनिवार को गांव में बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। घर वापस आने के कुछ ही देर बाद उसकी बेटी लक्ष्मी (18) के पेट में तेज दर्द होने लगा। उसे सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई।
पूरन ने बताया कि लखनऊ में अस्पताल में लक्ष्मी के ब्लड का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बीमारी का कारण पता नहीं चल सका है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि बीमारी के बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। रविवार को मुरारनगर में टीम भेजकर रोगियों की जांच कराई गई। वहीं, गांव के लोगों में जादू-टोने की बाते भी होती रहीं। लेकिन घरवालों ने इस तरह की किसी भी बात से साफ इंकार किया।