{"_id":"669beb81c822e915d70ad43d","slug":"shuklaganj-three-hours-traffic-jam-on-ganga-bridge-two-km-long-queue-of-vehicles-ambulance-stuck-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: गंगा पुल पर तीन घंटे लगा जाम, दो किमी. तक लगी वाहनों की कतार, फंसी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: गंगा पुल पर तीन घंटे लगा जाम, दो किमी. तक लगी वाहनों की कतार, फंसी एंबुलेंस
Sat, 20 Jul 2024 10:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
गंगा पुल पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज में नवीन गंगापुल पर शनिवार की शाम तीन घंटे तक लोग जाम से जूझे। पुल से लेकर राजधानी मार्ग तक वाहनों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। इस दौरान तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, गनीमत रही कि उसमें कोई मरीज नहीं था। शनिवार रात आठ बजे नवीन गंगापुल के बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर मोड़ के पास जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लग गया।
देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति यह रही कि जाम कानपुर छोर तक पहुंच गया, जबकि इधर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, तब रात दस बजे जाम खुला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, जाम में फंसे लोगों का कहना है कि नवीन गंगापुल पर जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। इसके बाद भी प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है। शासन की ओर से सामांनातर पुल बनाने की बात कही जा रही है। इसमें काफी वक्त लगेगा, क्या तब तक रोजाना जाम से जूझना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तभी राहत मिलेगी। अन्यथा स्थिति गंभीर होती जाएगी।