{"_id":"672bb6340daf2998280268b4","slug":"shuklaganj-painter-s-body-found-hanging-from-noose-in-a-house-under-construction-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला पेंटर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 07 Nov 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:05 AM IST
सार
शुक्लागंज में निर्माणाधीन मकान में पेंटर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला इखलाख नगर मोहल्ले का है।
विज्ञापन
अमरजीत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के इखलाख नगर मोहल्ले के बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में पेंटर का शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हत्याकर शव फंदे से लटकाने की तहरीर पुलिस को दी है। अचलगंज थाना क्षेत्र के जोजापुर गांव निवासी अमरजीत (27) पुत्र रामसजीवन का शव इखलाख नगर के एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि कानपुर कर्नलगंज निवासी एक युवक का निर्माणाधीन मकान है। अमरजीत दो महीने से यहां पेंटिंग का काम कर रहा था। मकान की चाभी अमरजीत ही रखता था। बुधवार की शाम मकान मालिक पहुंचा तो अमरजीत का शव फंदे से लटकता मिला। वहीं, अमरजीत के मामा राकेश का आरोप है कि मकान मालिक ने ही उनके भांजे को मारकर शव फंदे पर लटका दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।