{"_id":"675dce6c8d4effb8070f3fab","slug":"shuklaganj-girl-fell-down-from-a-pit-in-the-slab-of-dilapidated-culvert-and-was-seriously-injured-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: जर्जर पुलिया की स्लैब में हुए गड्ढे से नीचे गिरी युवती, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: जर्जर पुलिया की स्लैब में हुए गड्ढे से नीचे गिरी युवती, गंभीर रूप से घायल
Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:03 AM IST
सार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत कानपुर-लखनऊ हाईवे के बीच जर्जर पुलिया में गड्ढा हो गया। पुलिया के गड्ढे से गिरकर एक युवती घायल हो गई।
विज्ञापन
पुलिया में हुआ गड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत कानपुर-लखनऊ हाईवे के बीच पढ़ने वाले त्रिभुवन खेड़ा तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित एक जर्जर पुलिया के पैदल मार्ग के गुजरने वाले स्थान के स्लैब में हुए गड्ढे से गुजरने के दौरान एक युवती करीब 30 फीट गहराई में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
त्रिभुवन खेड़ा जाजमऊ निवासी फूलचंद की 18 वर्षीय बेटी नेहा शनिवार को पैदल अपने घर से सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी। तभी जर्जर पुलिया पर से निकलने के दौरान स्लैब में हुए गड्ढे में उसका पैर चला गया, जिससे वह नीचे करीब 30 फीट गहराई में गिर गई जिससे उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई। शोर गुल सुनकर आसपास रह रहे लोग दौड़े और पास के अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।